महज 3 साल में जर्जर हुआ करोड़ों रुपए की लागत से बना सूरजपुर ... - CG Sandesh

महज 3 साल में जर्जर हुआ करोड़ों रुपए की लागत से बना सूरजपुर का हाईटेक बस स्टैंड

सूरजपुर। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर नगर पालिका की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से हाईटेक बस स्टैंड बनाया गया है। जनवरी 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रियों के द्वारा इस अंतरराज्यीय हाईटेक बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया था, इस बस स्टैंड को बने महज 3 ही साल हुए हैं अब यह बस स्टैंड यात्रियों के लिए मुसीबत का सबक बना हुआ है। कहने को तो यह बस स्टैंड हाइटेक है पर बस स्टैंड में लोगों को सुविधाएं कम और परेशानी अधिक मिल रही है।

 


नगर पालिका के द्वारा बनाया गया इस हाईटेक बस स्टैंड में ना तो शौचालय है, ना पीने का पानी और ना ही यात्रियों के रुकने के लिए कोई व्यवस्था। इस बस स्टैंड में दर्जनों दुकानें बनाकर आबंटित किए जाने के बावजूद आज तक एक भी दुकान नहीं खुल सकी है। वहीं टिकट काउंटर के सामने फुटपाथ बनाकर यहां स्थानीय लोगों के द्वारा दुकान लगाई जा रही है। कहने को तो इस हाईटेक बस स्टैंड में दो शौचालय है, जिसमें एक शौचालय में ना तो पानी है और ना ही दरवाजा। वहीं दूसरे शौचालय में हमेशा ताला बंद रहता है। ऐसे में शौचालय के औचित्य पर ही सवाल उठाते हैं।

यात्रियों की सुविधाओं के लिए पुलिस सहायता केंद्र भी बनाया गया है, लेकिन इस केंद्र में भी हमेशा ताला ही लटका रहता है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से महंगे सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे, लेकिन पूरे बस स्टेंड कैंपस का एक भी सीसीटीवी कैमरा काम नहीं करता है। 3 करोड़ 18 लाख की लागत से बना यह बस स्टैंड अभी से जर्जर हो चुका है। बिल्डिंग में कई जगह दरारें आ गई हैं, बरसात में छतों से पानी रिसता है। इसके साथ ही बिल्डिंग में कई जगह पान की पिक से रंगोली बना हुआ दिख जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें