पिथौरा : चावल चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गडबेडा में रात को घर से चावल चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम गडबेडा निवासी दीनानाथ पटेल पिता स्व. सत्यानंद पटेल उम्र 62 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 26 जनवरी की रात उसके गांव का बबलू दास दीनानाथ के घर से एक बोरी में चावल 30 किलो को लेकर भाग रहा था.
आवाज देने पर आसपास नंदलाल नायक एवं ईश्वर कुमार नायक आये और उसको पकड़कर चावल को छुडाये. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बबलू दास के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें