CG : फांसी के फंदे पर लटकी मिली शिक्षक की लाश - CG Sandesh

CG : फांसी के फंदे पर लटकी मिली शिक्षक की लाश

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से शिक्षक द्वारा फांसी लगाने की खबर सामने आई है. शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, बताया जा रहा है कि घटना स्थल के कुछ दूरी पर शिक्षक का स्कूटी भी मिला है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना पेंड्रा थाना इलाके के अमरपुर गांव के पास फूटहा डैम के पास की बताई जा रही है, जहां पेंड्रा निवासी शिक्षक अवनीश साहू का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है,

बताया जा रहा है कि शिक्षक मरवाही ब्लॉक के प्राथमिक शाला सिलपहरी में सहायक शिक्षक के पद पदस्थ थे, जो बीते दिन यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, इस दौरान दोपहर ढाई बजे तक स्कूल में ही मौजूद रहे। जिसके बाद अपने एक शिक्षक साथी को लेकर उन्हे पेंड्रा स्थित उनके आवास में छोड़ा और फिर आगे निकल गए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें