सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में  गणतंत्र दिवस मनाय... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में गणतंत्र दिवस मनाया गया

शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में 75 वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम बच्चों का प्रभात फेरी गांव के गली-गली में भ्रमण कर स्कूल प्रांगण पहुंचा। 


मुख्य अतिथि सरपंच मनोहर पटेल , विशिष्ट अतिथि शीशुपाल पटेल ,बाबूलाल यादव,नोहर डड्सेना ,पंचायत सचिव रुक्मण साव,डोलामणी पटेल, रोजगार सहायक केदार पटेल, टीकाराम पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगत राम श्रीवास, पंच चिंतामण पटेल, प्रधान पाठक शीला विश्वास ,सहायक शिक्षक हीरा राम पटेल ने तिरंगे झंडे की पूजा अर्चना कर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के साथ सलामी दी। बच्चों ने गीत कहानी, कविता ,चुटकुले । नोहर डड्सेना द्वारा बच्चों को कॉपी,पेन देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधान पाठक शीला विश्वास ने स्वीपर और रसोईया का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मिष्ठान प्रसाद वितरण का समापन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें