महासमुंद : झोले में गांजा रखकर ग्राहक तलाशते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : झोले में गांजा रखकर ग्राहक तलाशते आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने 25 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मुखबिर की सुचना पर पुलिस वार्ड नं. 01 शंकर नगर पहुंची, जहाँ आरोपी अमरचंद भोई पिता प्रताप भोई उम्र 53 वर्ष हाथ में नीले रंग का झोला पकड़कर अपने घर के परछी में बैठा था.

पुलिस ने उसके झोले की तलाशी ली. तलाशी के दौरान अमरचंद भोई के कब्जे से 02 नग पीले रंग के झिल्ली में पैक किया हुआ पैकेट मिला, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा था. आरोपी के घर की भी तलाशी ली गई किन्तु वहां कोई भी मादक पदार्थ गांजा या अन्य कोई जप्त करने योग्य सामान नहीं मिला.

आरोपी के कब्जे से 02 किलो 124 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 1,06,200 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 20 ख NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें