पूर्व सीएम कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री भू... - CG Sandesh

पूर्व सीएम कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कराया पार्टी प्रवेश

बेंगलुरू। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। शेट्टार लिंगायत समुदाय से आते हैं। उनकी वापसी से पार्टी को लोकसभा चुनाव में फायदा होगा, जो विधानसभा चुनाव के दौरान लिंगायत वोट के छिंटकने से नुकसान उठाना पड़ा था।

जगदीश शेट्टार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, चंद्रशेखर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा की मौजूदगी में बीजेपी प्रवेश किया है।


जगदीश शेट्टार विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में थे। उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया, इससे नाराज होकर वे कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन हुबली धारवाड़ सीट से उन्हें जीत नसीब नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हार के बाद वे कांग्रेस में हाशिए पर चले गए थे।    

भाजपा में वापसी करने के बाद शेट्टार ने कहा कि पिछले 9 महीने में बहुत सी बातें हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार उनसे वापस आने के लिए आग्रह किया। येदियुरप्पा जी और विजयेंद्र चाहते थे कि मैं वापस भाजपा में आ जाऊं। इसलिए कांग्रेस से इस्तीफा देकर फिर से भाजपा में आए हैं। इच्छा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें