सरायपाली : आंगनबाडी सहायिका के घर तोड़फोड़, लाखों का नुकसान... - CG Sandesh

सरायपाली : आंगनबाडी सहायिका के घर तोड़फोड़, लाखों का नुकसान...


सरायपाली थाने में आंगनबाडी सहायिका ने गाली गलौज करने और घर को तोड़कर लाखों का नुकसान पहुँचाने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है. पूर्व में आंगनबाडी सहायिका के पति और नाती का आरोपी से विवाद हुआ था, जिसके बाद आंगनबाडी सहायिका के पति और नाती ने चाक़ू से हमला घायल कर दिया था. उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 13 महलपारा सरायपाली निवासी लतारानी सिंह ठाकुर वर्तमान में आंगनबाडी सहायिका के पद पर कार्यरत है. उसकी शादी वर्ष 1995 में कमलनारायण के साथ हुई है. तब से वह महलपारा बस स्टैण्ड के पास रह रही है. जिसमें एडवेस्टर सीट का तीन रूम है. यह जमीन लतारानी के पति कमलनारायण के नाम पर है और रोड़ के पास कमल पान दुकान है. जिसमें लतारानी के पति एवं नाती हिमांशु, अंकुश काम करते हैं. 12 जनवरी को लगभग 12:30 बजे लतारानी गंगासागर दर्शन करने गयी थी. दर्शन करके 18 जनवरी को घर आयी तो देखी कि उसका घर टुटा हुआ था और दिवाल की ईटे जमीन पर पड़ी थी.

आस पास के लोगो ने उसे बताया कि उसके पति कमलनारायण और मनोज यादव के बीच लडाई झगडा हुआ था, जिसके कारण कमलनारायण और उसके नाती ने मनोज यादव को चाकू मार दिया. इसी कारण कमलनारायण और उसके नाती जेल चले गये है. तब लतारानी ने मनोज यादव से पूछा कि मेरा घर क्यों तोड़ दिये तो वह लतारानी को गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर बोला कि - हां मैं घर तोडा हूं और तुम लोगो को यहां नहीं रहने दुंगा. यह मेरा जमीन है. जो करना है कर लो.

लतारानी ने कहा - यह जमीन मेरे पति कमलनारायण सिंह के नाम पर है. यदि तुम्हारी जमीन है तो जाकर कोर्ट से लो. इतने में मनोज गाली गलौज करते हुये बोला - जो करना है करो मैं जमीन नहीं दूंगा. शिकायत में बताया गया है की मनोज यादव के द्वारा घर को तोडफोड करने से लगभग 05-06 लाख रूपये की आर्थिक क्षति हुई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मनोज कुमार यादव के खिलाफ 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें