“कांग्रेस के साथ मेरा कोई रिश्ता नहीं…” पश्चिम बंगाल में अके... - CG Sandesh

“कांग्रेस के साथ मेरा कोई रिश्ता नहीं…” पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में अकेले चुनाव लड़ने वाली है। ममता ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। ममता बनर्जी ने बुधवार को ऐलान किया कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के रिजल्ट आने के बाद ही कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विचार करेगी।


ममता बनर्जी ने कहा, “मेरा कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है… हम अकेले लड़ेंगे, चुनाव के बाद सीट-बंटवारे समझौते के बारे में अखिल भारतीय स्तर पर फैसला करेंगे।” ममता बनर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘वे मेरे राज्य में आ रहे हैं… उनमें मुझे सूचित करने का शिष्टाचार नहीं था…”

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें