जिला प्रशासन एवम यूनिसेफ का कुपोषण मुक्ति हेतु संयुक्त कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
महासमुंद जिला पंचायत सीईओ एस आलोक के निर्देशन एवम महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे के मार्गदर्शन में समुदाय आधारित कुपोषण मुक्ति हेतु नुक्कड़ नाटक जो की जिले के 50 चिन्हित स्थानो पर जहां कुपोषण दर ज्यादा है वहां पर किया जाना है इस कार्यक्रम का शुभारंभ एवम् कला जत्था को जिला पंचायत सीईओ के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन के सहयोग से गांव गांव तक पहुंच कर लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूकता करना है तथा स्वयंसेवी तुंहर द्वार के माध्यम से कार्यक्रम को वृहद रूप दिया जाएगा जिससे स्वस्थ महासमुंद की परिकल्पना को सार्थक सिद्ध करने में सहायता मिलेगा । इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी व यूनिसेफ जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वयंसेवियों के माध्यम से हम जिले को कुपोषण मुक्त बनायेगे । इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से बृजेश सिंह,निलेश तिवारी ,जिला पंचायत महिला स्व सहायता समूह सहायक परियोजना अधिकारी त्रिवेणी रात्रे की उपस्थिति व जिला पोषण समन्वयक रिया दत्ता की अहम भूमिका रहा उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया।l