बसना : सड़क हादसे में युवक की मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भुकेल के पास सड़क हादसे में सायकल सवार की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे जगत निवासी रूपधर सहिस पिता साधराम उम्र 30 साल सायकल में ग्राम भूकेल से ग्राम जगत जा रहा था. इसी दौरान भुकेल के पास एनएच-53 रोड़ पर बाइक ने उसे ठोकर मार दी. हादसे में उसे गंभीर चोटे आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें