पिथौरा : अयोध्या धाम से आए अक्षत कलश शोभा यात्रा के समय हुआ ... - CG Sandesh

पिथौरा : अयोध्या धाम से आए अक्षत कलश शोभा यात्रा के समय हुआ चमत्कार

पिथौरा विकास खंड के ग्राम मोहगांव में अयोध्या धाम से आए अक्षत कलश शोभा यात्रा के समय हुआ रहस्यमयी चमत्कार। अक्षत कलश शोभा यात्रा मंगल आरती कीर्तन मंडली द्वारा किया जा रहा था जिस समय दो वानर श्रीराम जानकी मंदिर से एक छत से दूसरे छत होते हुए बिना किसी को नुकसान पहुंचाए एक गली का भ्रमण किया।

ग्राम मोहगांव एक धार्मिक ग्राम है यहां पर सन 1936 से आज पर्यंत श्रीराम नवमी से ग्यारह दिन श्रीरामलीला का मंचन किया जाता है और इन ग्यारह दिन तक सात्विक जीवन यापन करते है तथा विगत 10 वर्षो से श्रीराम जानकी मंदिर में सुबह 3 बजे से मंगल आरती किया जाता है। अक्षत कलश यात्रा के दौरान वानरों द्वारा कीर्तन मंडली के भ्रमण करना श्रीराम भगवान का आशीर्वाद मानकर गांव में हर्ष व्याप्त है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें