बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग…मचा अफरा,तफरी - CG Sandesh

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग…मचा अफरा,तफरी

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा में बच्चों से भरी स्कूली बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार स्कूली बच्चे और शिक्षक पिकनिक मनाकर घर लौट रहे थे,उसी दौरान बस में अचानक आग लग गई,जिसके बाद अफरा,तफरी मच गई। हालांकि समय रहते बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

 


जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बालको थाना इलाके की बताई जा रही है,जहां स्कूली बच्चे और शिक्षक रतनपुर से सतरेंगा से पिकनिक मनाने पहुंचे थे,जहां से वापस लौटने के दौरान बस में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई, वहीं वक्त रहते सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि बस में 40 से 50 की संख्या में बच्चे और शिक्षक सवार थे।

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया,बस में आग किस वजह से लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो,फिरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें