पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, न... - CG Sandesh

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, नक्‍सल सामग्री भी बरामद

सुकमा। जिले में सर्चिंग पर निकले पुलिस के जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है। जवानों ने नक्सलियों के कैंप से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद किया है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुर्कलंका इलाके में कोंटा व किस्टाराम एरिया कमेटी के कई बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर डीआरजी व कोबरा 207 बीएन के जवान बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले थे

 


सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा बनाए गए कैंप मिले। जवानों को इस कैंप में नक्सलियों के सामग्री बरामद हुए हैं। जवानों ने कैंप से मिले सामान को नष्ट कर दिया और इसके बाद कैंप को भी ध्वस्त कर दिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें