तुमगांव : सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत - CG Sandesh

तुमगांव : सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा के पेट्रोल पंप के पास एनएच 53 रोड़ पर सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

मर्ग जांच में पाया गया कि संदीप टण्डन पिता धनऊ राम टण्डन उम्र 12 साल निवासी बेलटुकरी 23 अक्टूबर को सुबह 07:30 बजे अपने साथी ईश्वर कोसले उर्फ राजेश कोसले एवं भुपेन्द्र बारले के साथ मोटर सायकल क्र. CG06 GZ 1597 में पीछे बैठकर ग्राम बेलटुकरी से ग्राम कांपा जा रहा था. एनएच 53 जियो पेट्रोल पंप कांपा के पास पहुंचा था. 

तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी क्रं. CG04 DH 5837 के चालक ने अपनी स्कूटी को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर संदीप टण्डन के मोटरसायकल को ठोकर मार दिया, जिससे संदीप को गंभीर चोंट लगी. उसे ईलाज के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने उक्त स्कूटी चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304-A के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें