बसना  : अवैध रूप से धान परिवहन करते 2 युवकों को पुलिस ने पकड़... - CG Sandesh

बसना : अवैध रूप से धान परिवहन करते 2 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

19 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कुदारीबाहरा नाला के पास जॉन डियर ट्रेक्टर वाहन बिना नंबर में अवैध रूप से धान परिवहन करते 2 लड़कों को पकड़ा. 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हाडापथरा निवासी वाहन चालक अजय बरिहा पिता अगत राम बरिहा उम्र 20 साल व ड्राईवर के बाजू में ट्रेक्टर की मुण्डी पर बैठा हेमंत साव पिता परमानंद साव उम्र 21 साल ट्रेक्टर में खुला धान करीबन 90 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 40-40 किग्रा कुल 36 क्विंटल धान कीमती 78,588 रूपये को परिवहन करते मिले. पुलिस ने उन्हें अवैध धान परिवहन व बिक्री करने के संबंध में शासकीय मण्डी का टोकन / कागजात पेश करने कह. 

उनके द्वारा कोई वैध कागजात / टोकन पेश नहीं करने पर परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर बिना नंबर कीमती 10 लाख रूपये एवं ट्रेक्टर में भरा हुआ 90 पैकेट धान कीमती 78,588 रूपये कुल जुमला 10 लाख 78 हजार 588 रूपये को गवाहों के समक्ष मौके पर धारा 102 जा०फौ० के तहत जप्त किया गया. जप्तशुदा संपत्ति खाद्य विभाग के सूपूर्द किया गया है. संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें