तुमगांव : सड़क हादसे में सायकल सवार की मौत - CG Sandesh

तुमगांव : सड़क हादसे में सायकल सवार की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दाकछार के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से सायकल सवार की मौत हो गई. 

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम बल्दाकछार (बलौदाबाजार) निवासी विजय निषाद के पिताजी दुकालू राम निषाद पिता स्व0 कपिल निषाद उम्र 48 साल 16 जनवरी को सुबह अपनी सायकल से मेनका निषाद के घर ग्राम पीढी गया था. वह शाम घर लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब 06:45 बजे बल्दाकछार की ओर से जाते हुए एक अज्ञात वाहन चालक ने दुकालू राम को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना को पीछे से आ रहे लोग देखे हैं. वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें