सिंघोड़ा : पनडुब्बी पम्प और जनरेटर चोरी, तीन के खिलाफ नामजद क... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : पनडुब्बी पम्प और जनरेटर चोरी, तीन के खिलाफ नामजद केस दर्ज

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी के नाला में किसान द्वारा लगाए गए पनडुब्बी पम्प और जनरेटर चोरी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम घुंचापाली निवासी सदानंद पटेल पिता रतिराम पटेल उम्र 56 वर्ष ग्राम सोनपुरी में छत्तरसिंग नायक का करीबन 20 एकड़ खेत एवं बाड़ी है. जिसमें सदानंद सालाना प्रति एकड़ 20 हजार रूपये देकर फसल लगता है. सदानंद, छत्तरसिंग नायक के जिस जमीन को कमाता है. 

उस जमीन में सिंचाई के लिये सोनपुरी नाला में एक 07 एच.पी. का पनडुब्बी पम्प कीमती 20 हजार रूपये एवं सब्जी में दवाई छिड़कनें एक किसान जनरेटर कीमती 8 हजार रूपये का उपयोग करता था, जिसे दीपावली के समय कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. पतासाजी करनें पर ग्राम खोखेपुर का हेमन्त भोई (ड्राईवर), राकेश यादव उर्फ चिंटू, लोकनाथ उर्फ लोको द्वारा मिलकर चोरी करनें की जानकारी होने पर सदानंद ने 17 जनवरी को उनके विरुद्ध कार्यवाही करनें के लिये थाने में आवेदन दिया.

पुलिस ने शिकायत के बाद हेमन्त भोई, राकेश यादव उर्फ चिंटू, लोकनाथ उर्फ लोको के खिलाफ 34-IPC, 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें