महासमुंद : जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम समिति के तहत 4 लैब टे... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम समिति के तहत 4 लैब टेक्नीशियनों की आवश्यकता

रजिस्टर एन.जी.ओ. से 17 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम समिति के तहत 4 डी.एम.सी. के लिए 4 लैब टेक्नीशियनों की आवश्यकता है। जिसके लिए कार्यक्रम के एन.जी.ओ. पी.पी. मद के लैब टेक्नीशियन स्कीम के तहत रजिस्टर्ड एन.जी.ओ. से आवेदन एवं कार्ययोजना आमंत्रित किए गए है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कार्यरत एन.जी.ओ. एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत एन.जी.ओ. को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक संस्थाएं अपना आवेदन, अनुभव, पिछले तीन वर्ष का ऑडिट रिपोर्ट सहित विस्तृत कार्ययोजना को 17 जनवरी 2024 शाम 05ः00 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद के पते पर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें