महासमुंद जिले में अयोध्या में “श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा... - CG Sandesh

महासमुंद जिले में अयोध्या में “श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान“ के अवसर पर रहेगा शुष्क दिवस

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक ने 22 जनवरी को “अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा“ के अवसर पर महासमुंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। 

उन्होंने उक्त दिवस में महासमुंद जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा, प्रीमियम मदिरा दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट महासमुंद एवं देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें