CG : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से तीन की मौत, सीएम ने ... - CG Sandesh

CG : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से तीन की मौत, सीएम ने व्यक्त किया दुःख

कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रिम ग्राम नागाडबरा में रविवार रात एक झोपड़ी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के पति-पत्नी और 12 साल का बच्चा शामिल है. विस्फोट से तीनों के शरीर के चीथड़े उड़ गये। यह पूरा हादसा कवर्धा के नागाडबरा गांव में हुआ, जहां खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से पति-पत्नी और 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस विस्फोट में तीनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। इस भयावह तस्वीर को देखने के बाद गांव में मातम का माहौल है। कुकदूर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुख्यमंत्री ने मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें