मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य - CG Sandesh

मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य

इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी. सूर्य के उत्तरायण होने पर खरमास भी समाप्त होगा और सारे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे. इस बार की मकर संक्रांति बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सालों बाद कुछ दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे. मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है. ऐसे में इस दिन विशेष राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमक उठेगा.

मेष राशि : नौकरी-कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

वृषभ राशि : व्यापार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में आ रहे व्यवधान से छुटकारा मिलेगा। शुभ समय है।

कर्क राशि : मकर संक्रांति पर कर्क राशि वालों को बंपर लाभ होने वाला है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा।

सिंह राशि : मकर संक्रांति पर बन रहे दुर्लभ संयोग से सिंह राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। धन का आवक बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें