तुमगांव : महिला ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत
तुमगांव थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा निवासी फलेश्वरी बघेल पति लारेंस बघेल ने पुलिस को बताया की 05 साल पहले उसकी शादी हुई थी. उसके पति लारेंस बघेल अपने घरेलु माहौल या किसी दूसरे के बीच हुए विवाद में शामिल होकर जबरदस्ती महिला ऐसी वैसी होती है कहकर अपमानित करते हैं और मना करने पर मां बाप को अपशब्द बोलकर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं. परिवार द्वारा समझाने पर आदत में कोई सुधार नहीं आई है. 13 जनवरी को भी उसी बात को लेकर हाथ व पैर से मुक्का से मारपीट की.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लारेंस बघेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें