CG NEWS : काॅलेज जा रही छात्राओं को ट्रक ने पीछे से मारी टक्... - CG Sandesh

CG NEWS : काॅलेज जा रही छात्राओं को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक छात्रा की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

 धमतरी। धमतरी रायपुर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां पढ़ाई करने के लिए काॅलेज जा रही 3 छात्राओं को ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दो अन्य छात्रा घायल बताये जा रहे हैं जिनका इलाज जारी है।



मिली जानकारी के अनुसार घटना धमतरी रायपुर मुख्य मार्ग की है। जहां स्कूटी पर सवार होकर भेंडरा निवासी 18 साल की पे्रमलता साहू अपनी दो सहेलियों के सााि भखारा स्थित सिहाद काॅलेज जा रही थी। इसी बीच कोसमर्रा चैंक पर पहुंचते ही स्कूटी सवार तीनों छात्राओं को पीछे से आ रही एक ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे स्कूटी के आखिर में बैठी प्रेमलता साहू गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई और उसका सिर बुरी तरह कुचला गया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई तो वहीं स्कूटी सवार दो अन्य छात्रा घायल हो गये जिसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गयां।

घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भखारा थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें