महासमुंद : फर्सी फैक्ट्री से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : फर्सी फैक्ट्री से मोटर सायकल चोरी

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा स्थित फर्सी फैक्ट्री से मोटर सायकल चोरी हो गई. पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नंबर 16 पुराना रावण भाठा महासमुन्द निवासी चंदन कुमार चन्द्राकर 11 जनवरी को शाम करीब 5 बजे अपने पिता जी के मोटर सायकल हिरो फैशन प्रो क्र. CG 06 PA 2873 से बेलसोण्डा काम से गया था. रेल्वे क्रॉसिंग के पास सितेश सोनी के फर्सी फैक्ट्री ग्राम बेलसोण्डा में गाड़ी खड़ी कर विरेन्द्र कुमार चन्द्राकर के कार से निजी काम से रायपुर चला गया. 

रायपुर से रात्रि करीब 8 बजे लौटा तो मोटर सायकल खड़ी जगह में नहीं थी. वहां काम करने वाले मजदुरो एवं आस-पास के लोगों से पुछताछ व पता तलाश करने पर पता नहीं चला. कोई अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गया है. बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें