दो नाबालिग लड़कों का नहर में मिला शव...हत्या की जताई जा रही ... - CG Sandesh

दो नाबालिग लड़कों का नहर में मिला शव...हत्या की जताई जा रही आशंका

जांजगीर-चांपा: जिले के बरभाटा और सलखन गांव के नहर में अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग लड़कों का शव मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शिवरीनारायण थाने में 9 जनवरी को दोनों लड़कों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

शुक्रवार की सुबह नहरों में पानी छोड़ने के बाद बरभाटा नहर में शव मिलने की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई। शव की पहचान दीपक टंडन के रूप में और बाएं पैर में लगे रॉड से परिजनों ने की। दीपक टंडन का शव भी जला हुआ था और शरीर में कपड़े भी नहीं था।

तालाब में डूबा मिला था मोटरसाइकिल

दूसरे लड़के राजेश यादव का शव सलखान गांव के नहर में मिला है। इसकी पहचान कपड़े से की गई है। दोनों का शव सड़ी-गली हुई हालत में मिली है। इससे पहले 8 जनवरी को नवागढ़ थाना मुड़पार गांव के तालाब में एक मोटरसाइकिल डूबा हुआ मिला था। बाइक को मनरेगा में काम करने वाले लोगों ने डायल 112 को सूचना देकर बाहर निकाला।



7 जनवरी को मेला देखने गए थे दोनों दोस्त

जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों नाबालिग लड़के दीपक टंडन (16 साल) और राजेश यादव (15 साल) सलखन गांव के रहने वाले थे। 7 जनवरी को दोनों दोस्त अपने दादा को लेकर गोधना में आयोजित गुरुघासी दास की जयंती में मेला देखने गए हुए थे। रात में दीपक टंडन अपने दादा और राजेश यादव के साथ घर आया।

9 जनवरी को गुम होने की रिपोर्ट हुई थी दर्ज

परिजनों ने बताया कि दीपक ने राजेश को घर छोड़ के आने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद दोनों दोस्त घर से निकल गए थे। लेकिन दोनों ही रात को वापस अपने-अपने घर नहीं पहुंचे। वहीं 8 जनवरी की सुबह भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। दोनों की कोई जानकारी नहीं मिलने पर शिवरीनारायण थाने में 9 जनवरी को गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि दोनों नाबालिग लडकों का शव मिला है। दोनों की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें