स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में महासमुंद नगर पालिका को मिला पूर्व... - CG Sandesh

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में महासमुंद नगर पालिका को मिला पूर्वी जोन भारत में प्रथम पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, सी एम ओ टामसन रात्रे व मिशन क्लीन सिटी की टीम ने किया पुरुस्कार ग्रहण

महासमुंद : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया। राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में तृतीय स्थान मिला।
वही महासमुंद नगरपालिका को पूर्वी जोन भारत में स्वच्छता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में महासमुंद नगर पालिका के मिशन क्लीन सिटी की टीम ने विशेष अभियान चला कर स्वच्छता के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है। निरंतर सफाई अभियान और घर-घर कचरा उठाव की नियमित कार्य शैली से यह विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस अवसर मिशन क्लीन सिटी के जिला समन्यवक नीतू प्रधान , इंजीनियर दिलीप कश्यप व स्वच्छता सुपरवाइजर रमा महानंद मौजूद थे। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधिगण और नगरवासियों ने नगर पालिका महासमुंद को बधाई दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें