महासमुन्द : दारु नहीं पिलाने पर मामा ने भांजे को पीटा - CG Sandesh

महासमुन्द : दारु नहीं पिलाने पर मामा ने भांजे को पीटा

महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोंडा भाठापारा में मामा ने दारु नहीं पिलाने पर भांजे के साथ मारपीट कर चोट पहुँचाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम बेलसोंडा भाठापारा निवासी नरेन्द्र चन्द्राकर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 10 जनवरी को वह अपने छोटे मामा जितेन्द्र चन्द्राकर से प्लेटिना मोटर सायकल गांव में घुमने के लिये सुबह करीब 9 बजे मांगा था. नरेन्द्र घुमकर वापस करीब 10 बजे अपने मामा के घर जाकर छोटे मामा को गाड़ी एवं चाबी वापस कर दिया. उसी समय नरेन्द्र को देखकर उसके बड़े मामा चुन्नी लाल चन्द्राकर ने तू गाड़ी क्यों ले गया था कहकर चल मुझे दारू पिला बोला.

नरेन्द्र ने मेरे पास पैसे नहीं है. मैं आपको दारू नहीं पिला सकता कहा. तो चुन्नी लाल ने अश्लील गाली गलौज करते हुये आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर वहीं जमीन पर पड़े डंडा से मारा और कॉलर पकड़कर नरेन्द्र के सिर को चांवरा में टकरा दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी चुन्नी लाल चन्द्राकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें