विधानसभा सरायपाली में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष... - CG Sandesh

विधानसभा सरायपाली में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की शुरुआत

सरायपाली : छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के जारी पत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद प्रभात मलिक के आदेशानुसार तथा एसडीएम सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह के निर्देशानुसार विधानसभा सरायपाली के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 (एस एस आर 2024) के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
      सरायपाली के तहसीलदार कृष्णा साहू, नायब तहसीलदार जुगलकिशोर पटेल एवं रामलखन चौहान तथा बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के संयुक्त मार्गदर्शन में समस्त बीएलओ को दो दिवस का प्रशिक्षण (प्रतिदिन दो चरण में) दिया गया।
        निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स निर्मल प्रधान एवं शैलेन्द्र कुमार नायक ने समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को बीएलओ एप पर ऑनलाइन फॉर्म 6 (नये मतदाता का नाम जोड़ने), फॉर्म 7 (विलोपन), फॉर्म 8 (स्थानांतरण और किसी प्रकार के संशोधन, दिव्यांगता संबंधित जानकारी जोड़ने) के साथ-साथ पीएसई (फोटो सिमिलर एण्ट्री), डीएसई (डेमोग्राफिकल सिमिलर एण्ट्री) के संबंध में विडियो प्रदर्शित करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। फॉर्मेट - ए के भाग-एक एवं दो के साथ मतदाताओं के घर तक पहुँच कर उनके सही एण्ट्री को सत्यापित करने और बीएलओ एप पर अपलोड करने हेतु विस्तृत जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारियों ममता पटेल, चूड़ामणि चौधरी, कुलदीप सतपथी, चूड़ामणि सिदार, त्रिनाथ पटेल एवं मिशन स्कूल कुटेला के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
        उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदाता सूची में नाम पंजीयन, विलोपन, स्थानातंरण और किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनाँक 6 जनवरी 2024 से प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। दावा-आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही भी शुरू होगी। सभी नागरिक 22 जनवरी तक दावा- आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान 13 जनवरी और 14 जनवरी को मतदान केन्द्रों में दो दिवसीय विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी और अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी, को सभी मतदाता सूची का प्रकाशन https:// ceochhattisgarh.nic.in पर भी किया जाएगा। निर्वाचक नामावली में पंजीयन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत हेतु राज्य स्तर पर स्थापित कॉल सेंटर-180023311950 से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें