सरायपाली : क्रिकेट महाकुंभ कोकड़ी का हुआ समापन, कुंभली इलेवन ... - CG Sandesh

सरायपाली : क्रिकेट महाकुंभ कोकड़ी का हुआ समापन, कुंभली इलेवन बनी विजेता

सरायपाली से 10 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम कोकड़ी में संभाग के सबसे बड़े टेनिस बॉल टूर्नामेंट अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 01-01-2024 से 07-01-2024 तक किया गया। जिसमे 10 राज्यों के खिलाडियों ने 24 टीमों की ओर से भाग लिया। 07-01-2024 को प्रतियोगिता के अंतिम दिवस में स्टार 11 लखननपुर (रायपुर), ब्रदर्स 11 भाटापारा, MMCC संबलपुर, कुम्भली 11 पाटन दुर्ग के मध्य सेमीफइनल के मैच हुए। 

जिसमे जीत दर्ज कर ब्रदर्स 11 भाटापारा और कुम्भली 11 पाटन दुर्ग के मध्य मेगा फाइनल का मैच सम्पन्न हुआ, फाइनल मैच में विजेता कुम्भली 11 पाटन दुर्ग की टीम रही एवं उपविजेता भाटापारा की टीम रही। फाइनल मैच में मैन ऑफ़ द मैच घनश्याम वर्मा कुम्भली जिन्होंने 22 गेंदों में 86 रह बनाये एवं मैन ऑफ़ द सीरीज भी घनश्याम वर्मा कुम्भली रहे। विजेता टीम को 111111/- एवं उपविजेता टीम को 55555/- रूपये की राशि SCC कोकड़ी की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रकुमार पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली रहे, अध्यक्ष जलंधर प्रधान, विशिष्ट अतिथि गुंजन अग्रवाल,स्वर्णसिंह सलूजा,लक्ष्मीशंकर दीवान,शंकरलाल नायक, ओमप्रकाश साव, युवराज सिदार एवं समस्त पंच गण रहे। SCC के संयोजक प्रकाशचंद्र मांझी ने बताया की किस तरह से विपरीत परिस्थितियों में इस आयोजन को सफलता मिली है और आगे किस तरह से इसे और बढ़ाया जा सके। अंतिम दिवस लगभग 10 हजार से अधिक की संख्या में दर्शक दूर दराज से पहुंचे थे। जिन्होंने एक साथ राष्ट्रगान करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। वही ओड़िसा से आये डांसिंग अम्पायर द्वय और रोमांच का दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन को सफल बनाने में SCC के समस्त सदस्यों, कोकड़ी के सभी ग्रामीण जनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन ऋषि प्रधान एवं वरिष्ठ कामेंटेटर देव चौहान ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें