बसना : ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

बसना : ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बडेसाजापाली में 15 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस ने जांच के बाद 6 जनवरी को ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की आयचर ट्रेक्टर क्रमांक CG13 L 2907 के चालक रमेश प्रकाश साहू ने अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठंडाराम निषाद के मोटर सायकल क्रमांक CG06 GH 4956 को सामने से ठोकर मार दी.

हादसे में मोटर सायकल चालक ठंडाराम निषाद की मौत हो गई तथा पीछे बैठा मुतजर्रर दुजराज कर्स को चोटे आई है. पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304(A), 279, 338 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें