पिथौरा : खेत में दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : खेत में दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में खेत में दो पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम टेका का निवासी उत्तर कुमार भोई ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 3 जनवरी को सुबह करीब 10:30 बजे वह खेत गया था. साथ में उसका पुत्र भी गया था. इसी दौरान पतिराम, नारद, भारत, भागीरथी एवं अन्य महिला ने टंगिया एवं रापा से हमला कर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट कर चोंट पहुँचाया. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.

वहीं, पतिराम भोई ने अपनी शिकायत में बताया है की उसके नाम से टेका प.ह.न. 09 में भूमि खसरा नं 467/2 रकबा 0.19 हेक्टेयर भूमि दर्ज है. उक्त भूमि में उत्तर कुमार भोई जबरन कब्जा कर धान बोने का प्रयास कर रहा था, जिसे मना करने पर 3 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे लाठी डण्डा से मारपीट करने लगा और अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद आरोपी पतिराम भोई, नारद भोई, भारत भोई, भागीरथी भोई व एक अन्य महिला के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें