महासमुंद : मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिला सड़क हादसे का शिकार... - CG Sandesh

महासमुंद : मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिला सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के चावला मैरीज पैलेस के पास एनएच 353 रोड़ पर मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को टाटा मोटर्स वाहन ने ठोकर मार दी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी. जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने मर्ग जाँच में पाया की 17 दिसम्बर को सुबह 05:10 बजे किरण चन्द्राकर एवं राधिका यादव एक साथ मॉर्निंग वॉक में निकले थे. रायपुर रोड़ एनएच 353 रोड़ चावला मैरीज पैलेस के पास पीछे से आ रही टाटा मोटर्स वाहन क्र. OD 02 BQ 6731 के चालक ने अपनी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे किरण चन्द्राकर के सिने में चक्का चढ़ जाने से वहीं पर पड़ी रही और राधिका यादव वहीं कुछ दुरी पर गिर गयी थी, जिसे कोई चोट नहीं लगी थी. किरण को ईलाज हेतु 108 एम्बुलेंस की साहयता से जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी टाटा मोटर्स वाहन क्र. OD 02 BQ 6731 चालक के खिलाफ धारा 304A के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें