देशभर के मेडिकल कॉलेज में ड्रोन इन हेल्थ केयर प्रशिक्षण के ... - CG Sandesh

देशभर के मेडिकल कॉलेज में ड्रोन इन हेल्थ केयर प्रशिक्षण के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हुआ चयनित

Ambikapur Medical College : ड्रोन इन हेल्थकेयर परीक्षण के लिए देश भर के 650 मेडिकल कॉलेजों में मात्र 25 मेडिकल कॉलेजों का चयन ड्रोन इन हेल्थकेयर के परीक्षण के लिए किया गया है। इन 25 मेडिकल कॉलेजों में से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ का एकमात्र मेडिकल कॉलेज है। दरअसल सड़क दुर्घटना अथवा आंदोलन की वजह से मुख्य मार्ग बाधित होने पर जरूरी दवा और सेम्पल, आपाकालीन चिकित्सा संसाधन को आवश्यकता वाले स्थल तक

Ambikapur Medical College :पहुंचाने के लिए अब ड्रोन कैमरे की मदद ली जाएगी। भारत सरकार ने इसे पाइलेट प्रोजेक्टर के तौर पर लिया है और देश भर के 650 मेडिकल कॉलेजों में मात्र 25



मेडिकल कॉलेजों का चयन ड्रोन इन हेल्थकेयर के परीक्षण के लिए किया गया है। इन 25 मेडिकल कॉलेजों में से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ का एकमात्र मेडिकल कॉलेज है। आमतौर पर बड़ा सड़क हादसा होने

अथवा आंदोलनों की वजह से मार्ग बाधित होने पर जरूरी दवाओं की परिवहन भी थम जाती है। जिसके कारण पहाड़ी और दुरस्थ अंचलों में न सर्फि स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित होती है, बल्कि जरूरतमंदों को तत्काल सही उपचार अथवा दवाई नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों की मौतें भी हो जाती है ऐसे में यह व्यवस्था कारगर साबित होगी।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रामनेश मूर्ति ने बताया कि शासन के द्वारा ड्रोन इन हेल्थकेयर के प्रयोग के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर का किया गया है। इसके लिए दो महिलाओं को दल्लिी में प्रशक्षिण दिया जाएगा और इन महिलाओं को ड्रोन दीदी की संज्ञा दी जाए‌गी। आमतौर पर ड्रोन संचालन का प्रशक्षिण मंहगा होता है, मगर केंद्र सरकार के माध्यम से चयनित महिलाओं को इसका प्रशक्षिण निःशुल्क दिया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें