महासमुंद : समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.), थाना एवं चौकी प्र... - CG Sandesh

महासमुंद : समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.), थाना एवं चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित

शराब व नशीले सामग्रीयो के अवैध विक्रय व समस्त अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु दिए गए निर्देश

थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं गस्त बढाने एवं फिक्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया

शहरी क्षेत्रो मे बेहतर ट्रैफिक व यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने थानो व यातायात टीम को दिए निर्देश

वर्ष 2024 प्रारम्भ से ही विगत वर्षो लंबित अपराधों की निकाल एवं थाना क्षेत्र में लंबित शिकायतों का निकाल हेतु दिया गया निर्देश

सुकदेव वैष्णव I 5 जनवरी को पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के क्राइम मिटिंग का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महासुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा महासमुन्द जिले में शराब व नशीले सामग्रीयो के अवैध विक्रय व समस्त अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया एवं थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पाट्री एवं गस्त पाट्री को बढाने एवं फिक्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने हेतु निर्देशित दिया गया।

वर्ष 2024 के प्रारम्भ से ही गत वर्षो के गंभीर अपराधों के निकाल, अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण, थानों में पेडिंग शिकायतों का निराकरण एवं शहरी क्षेत्रो मे बेहतर ट्रैफिक व यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने थानो व यातायात टीम को दिए निर्देश

उक्त क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण शामिल रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें