ठंड से बचने के लिए जलाई आग की चपेट में आई झुग्गियां, कई घर ख... - CG Sandesh

ठंड से बचने के लिए जलाई आग की चपेट में आई झुग्गियां, कई घर खाक, एक युवक की मौत

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड से बचने के लिए लोग आग जलाकर ताप रहे हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा के कासना में अलाव की आग से कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई। जिसमें एक युवक की झुलसने से मौत हो गई।

ग्रेटर नोएडा की कासना स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों ने बीती रात ठंड से बचने के लिए अलाव जलाई थी। लेकिन हवा के कारण आग झुग्गियों तक पहुंच गई और झुग्गियां जलने लगीं, जिसमें कई लोग फंस गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।


सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक तीन झुग्गियां पूरी तरह जल कर खाक हो गई थीं। इन्ही झुग्गियों में फंसा 20 वर्षीय युवक मुंशर अली के आग के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें