महासमुंद : जहर सेवन करने से दो की मौत
महासमुंद जिले के तेन्दुकोना और बाग़बाहरा थाना क्षेत्र के दो लोगों की जहर सेवन करने से मौत हो गई.
तेन्दुकोना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 दिसम्बर को ग्राम बेल्डीह खलियामुड़ा में भरत जगत पिता राम सिंह उम्र 48 साल ने जहर सेवन कर लिया. उसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
दुसरे मामले में बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहाझर निवासी रामनिवास चक्रधारी पिता छोटेलाल उम्र 52 साल की जहर सेवन करने से मौत हो गई. घटना 5 सितम्बर की है. उसे इलाज के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें