CG : साली से दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा गिरफ्तार
कोरबा जिले से नाबालिग साली के साथ जीजा द्वारा दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे जीजा को गिरफ्तार किया है, यह पीड़िता परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को आरोपी ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद जीजा ने साली को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिसे आज पुलिस ने धरदबोचा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें