महासमुंद : शासन द्वारा निर्धारित प्रति व्यक्ति सीमा अनुसार म... - CG Sandesh

महासमुंद : शासन द्वारा निर्धारित प्रति व्यक्ति सीमा अनुसार मदिरा का विक्रय करने हेतु निर्देश

महासमुंद : जिले की समस्त मदिरा दुकानों का संचालन सार्वजनिक उपक्रम, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी (मेन पावर) के द्वारा उपलब्ध कराए गए कर्मचारियों के माध्यम से मदिरा का विक्रय कराया जाता है। 

उन्होंने सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने प्रभार क्षेत्र की मदिरा दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित प्रति व्यक्ति सीमा अनुसार मदिरा का विक्रय किए जाने के लिए मदिरा दुकान के कर्मचारियों को निर्देश दे तथा उक्त संबंध में सतत निगरानी रखें व अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें