द क्वींस ग्रुप सरायपाली के द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती ... - CG Sandesh

द क्वींस ग्रुप सरायपाली के द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

आज दिनांक 03 -01-2024 को द क्वींस ग्रुप द्वारा वार्ड क्रमांक 12 उड़ियापारा में माताओं, बालिकाओं एवं बच्चों के बीच नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं देश की पहली महिला शिक्षिका व महान समाजसेविका माता सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस दीप प्रज्जवलित कर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन की गाथा को बताकर महिलाओं को प्रेरित किया गया। टीम द्वारा वर्तमान स्थिति में महिलाओं को शिक्षित होना अनिवार्य बताया गया एवं बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार सिखाना भी माता का कर्तव्य बताया गया।

 सभी महिलाओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य हेतु जागरूक किया गया । वर्तमान स्थिति में बच्चों को मोबाइल एवं नशे की लत को दूर करने हेतु माताओं को प्रोत्साहित किया गया। हम सभी को ऐसे महान समाजसेवी प्रणेताओं के बताये मार्गों का अनुसरण कर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। इस अवसर पर द क्वींस ग्रुप के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। माताओं और बच्चों को केक व चॉकलेट बांटकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें