पंचायत सचिव ने लगाई फांसी - CG Sandesh

पंचायत सचिव ने लगाई फांसी

अम्बिकापुर से पंचायत सचिव के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है. मामला जनपद पंचायत लुंड्रा क्षेत्र का है. ग्राम पंचायत लालमाटी के सचिव सहन साय (50) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की रात 12 बजे सचिव बैठक में शामिल होकर घर पहुंचे थे। सुबह पड़ोस के घर की परछी में फांसी पर लटका देख स्वजन सीधे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां जांच के पश्चात चिकित्सकों ने सचिव को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक पंचायत सचिव सहन साय मूलतः ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के (मडवापारा) के रहने वाले थे। उनकी पदस्थापना गृहग्राम से लगे लालमाटी पंचायत में थी। मृतक के पुत्र जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता काम के दबाब में थे। बुधवार को उनके पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन प्रस्तावित था। इसकी तैयारी में भी वे लगे थे।

काम का अत्यधिक दबाब होने के कारण वे पिछले कुछ दिनों से परेशान भी चल रहे थे। कामकाज को लेकर बेहद संजीदा सहन साय की छवि एक सहज और कर्तव्यनिष्ठ पंचायत सचिव के रूप में थी। वे अपने मुख्यालय में ही रहकर कामकाज को प्रथमिकता देते थे।उनकी मंशा रहती थी कि गांववालों को शासकीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलना चाहिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें