विकासखंड सरायपाली के ग्राम सिंघोडा में माँ समलेश्वरी मंदिर हेतु भूमि पूजन किया गया
विकासखंड सरायपाली के शाखा सभा छुईपाली के अंतर्गत ग्राम सिंघोड़ा में माँ समलेश्वरी मंदिर हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां रूद्रेश्वरी की छत्रछाया में प्राकृतिक झरना मनोरम वादियों के बीच मगधा यादव समाज के प्रबुद्धजनों एवं ग्रामवासियों के सानिध्य में पूजनअर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सर्वप्रथम महाराज दिनेश जी ने मंत्र उपचार कर दीप,धूप, तिलक चंदन कर देवी - देवताओं का आह्वान,हवन पूजन कर शुभखंभ और ध्वज का स्थापना किया। तत्पश्चात मंदिर निर्माण स्थल में दंपति मोहर सिंग यादव ने पूजा अर्चना कर विश्वकर्मा रूपी राजमिस्त्री की तिलक चंदन कर अंगवस्त्र, श्रीफल भेंटकर स्थल को शुभ सात बार खोदकर शुरुआत कर निर्माण हेतु सौंपा गया। स्थल का सभी ने अवलोकन कर चुने से चिन्हांकन किया। घंट ,शंख,मृदंग की आवाज के साथ कीर्तन मंडली के द्वारा देवी स्थल को हरि कीर्तन से संगीतमय ध्वनि के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा स्वेच्छा पूर्वक घोषणाएं की गई ब्लॉक अध्यक्ष हीराधार बगर्ती 51000₹ शाखा अध्यक्ष देवलभांठा कृष्ण टाणी 2151₹ शाखा अध्यक्ष पोड़ागढ़ फकीर कठार, शाखा अध्यक्ष छुईपाली मोहर सिंग 2151₹ ब्लाक सचिव लखपति यादव 5100₹ सहसचिव ओमप्रकाश छत्रपति 21000₹ प्रांतीय सचिव दुर्वादल दीप 21000₹ सचिव देवलभांठा सुरेंद्र भोई 21000₹ मुरली छत्तर 5100₹ जगदीश बगर्ती 11000₹ धनपति सालमा 5051₹ भारत थापा 5000₹ अनिरुद्ध यादव 15000₹ विश्वामित्र 5000₹ धनेश्वर बांक 21000₹ सरधाकर कलेत 500₹ सुनील विशाल 5001₹ आलेख भोई1005₹नगद सौदागर कलेत500₹नगद नरेंद्र भोई1000₹ सुरेंद्र मलिक चौखट, जयदेव यादव दरवाजा, सत्य कुमार यादव 1ट्रिप ईंटा , तन्मय पंडा द्वारा जेसीबी निःशुल्क प्राप्त होता है। इस प्रकार समिति को लाखों रुपये सहयोग राशि की घोषणाएं हुई। कार्यक्रम में अमृतलाल बगर्ती,लोकनाथ कठार, कृष्णो बाघ, विजय यादव, जैजैराम यादव,सरपंच सिंघोड़ा अशोक मिरी,समीर भोई जमींदार, रविलाल भोई पंच,मनोज ठाकुर पंच, राम प्रसाद महापात्र ,कृष्ण चंद्र महापात्र, नीलांबर भोई, राजेश यादव, संपत बाग, पंकज यादव, विद्याधर यादव ,प्रकाश यादव, बिहारी नाग, विश्वामित्र ,दिलीप ,जागेश्वर, तपेश मलय भोई, सुभाष नाग, रघुनाथ नाग ,जयशंकर यादव, चतुर्भुज छत्तर, सत कुमार छत्तर सभी श्रद्धालु भक्तजनों ने माँ समलेश्वरी का महाप्रसाद ग्रहणकर प्रसन्न हुए।सैकडों की संख्या में स्वजातीय बंधु,पदाधिकारी, ग्रामवासी एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण गजपोड़ महामंत्री ने किया।