Big Accident : ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत ... - CG Sandesh

Big Accident : ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत 27 गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी…

असम : असम में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 14 लोेगों की दर्दनाक मौत हो गयी। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को लेकर जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गये, वहीं बस में सवार 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


असम में हुए इस भीषण सड़क हादसे के संबंध में पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। बस तड़के तीन बजे पिकनिक स्पाॅट के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस भीषण हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें