महासमुंद : बेकाबू कार खेत में जा पलटा, एक की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : बेकाबू कार खेत में जा पलटा, एक की मौत

नए साल के पहले ही दिन महासमुंद से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं. यहां सोमवार को कुहरीपड़ाव के पास एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाय गया है।

जहां उनका इलाज जारी है। जानकरी के मुताबिक, यह घटना महासमुंद के तुमगांव में कुहरीपड़ाव के पास हुई. हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी मारते हुए खेत में जा घुसी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पटेवा के रहने वाले सुखदेव सोरी (उम्र 35 साल) की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य घायल हो गए। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना देकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें