महासमुन्द और सिंघोड़ा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई - CG Sandesh

महासमुन्द और सिंघोड़ा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

महासमुन्द और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के दो गाँव में पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

पहला मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है. 31 दिसम्बर को शाम करीब 7:20 बजे ग्राम धनसुली में बड़े तालाब के पास रेखु ध्रुव पिता स्व. जेठुराम ध्रुव उम्र 24 साल निवासी धनसुली तथा एक अन्य आरोपी मोटरसायकल क्र. CG-06 GR- 1667 किमती 30 हजार रुपये में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले. उनके कब्जे से पुलिस ने 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपये एवं नगदी 80 रुपये जप्त किया.

दुसरे मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने 31 दिसम्बर को शाम करीब 6 बजे ग्राम परसकोल नाला किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखे 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपये के साथ आरोपी हेमलाल चौहान पिता सादराम चौहान उम्र 40 साल निवासी परसकोल को पकड़ा.

पुलिस ने दोनों ही मामलों में आबकारी एक्ट 34 (ए) के तहत कार्रवाई की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें