महासमुन्द : शराब पीकर घर से निकले व्यक्ति की खेत में मिली ला... - CG Sandesh

महासमुन्द : शराब पीकर घर से निकले व्यक्ति की खेत में मिली लाश

महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी के खेत में एक व्यक्ति की लाश मिली. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बनसिवनी निवासी द्वारपाल ध्रुव पिता स्व. सेवाराम ध्रुव उम्र 52 साल शराब सेवन कर घर से निकला था. 30 दिसम्बर को वह अपने ब्यारा के पास खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला.

घटना की सुचना मृतक के बेटे हितेश्वर ध्रुव ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें