नए साल के खास अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगी पर्यटकों ... - CG Sandesh

नए साल के खास अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगी पर्यटकों की भारी भीड़

डोंगरगढ़।शीतकालीन छुट्टियों तथा आने वाले नया साल मनाने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पर्यटन तथा तीर्थ स्थल मां बम्लेश्वरी मंदिर में पर्यटकों की भारी भीड़ बढ़ गई है। महाराष्ट्र, एमपी,उड़ीसा,पश्चिम बंगाल समेत देश भर से पर्यटक डोंगरगढ़ पहुंच रहे है तथा मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर आने वाला साल उनके जीवन में सुख समृद्धि रहे इसकी कामना कर रहे हैं। कई लोग अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे।


कई लोगों ने कहा की वे लोग हर साल यहां आकर मां बम्लेश्वरी से आशीर्वाद लेते हैं। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा दर्शनार्थियों की सुविध की व्यवस्था की गई है। रोपवे में अत्यधिक भीड़ होने के कारण ट्रस्ट के वॉलेटियर तथा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी पूरे मंदिर परिसर के अलावा चौक चौराहों में नजर रख रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें