महासमुंद : पटाखा फोड़ने से मना करने पर रेलवे कर्मचारी की पिटा... - CG Sandesh

महासमुंद : पटाखा फोड़ने से मना करने पर रेलवे कर्मचारी की पिटाई

महासमुंद के वार्ड नंबर 9 नयापारा में पटाखा से रेल्वे विभाग के कर्मचारी के छत में लगे पॉलिथीन में आग लग गई. पटाखा फोड़ने वाले लड़कों को घर के पास फोड़ने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 26 दिसम्बर को रात करीब 10:30 बजे वार्ड नंबर 9 नयापारा महासमुन्द निवासी जागेश्वर प्रसाद बाघ के घर के सामने फटाखा फोड़ने से फटाखा की चिंगारी उसके घर के ऊपर लगे पॉलिथीन में आग लग गई. जागेश्वर प्रसाद बाघ घर के बाहर निकल कर देखा, जहाँ साहिल कुरैशी एवं सोहेल कुरैशी बड़े एटम बम फटाखा फोड़ रहे थे. 

जागेश्वर ने घर के पास फटाखा फोडने से मना किया तो साहिल कुरैशी एवं सोहेल कुरैशी ने तुम हमे फटाखा फोडने से मना करने वाला कौन होते हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देकर साहिल कुरैशी ने जागेश्वर के हाथ के भुजा में चाकू मारकर चोट पहुँचाया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल कुरैशी व सोहेल कुरैशी के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें