एक ही परिवार के 5 लोगों का घर के अंदर मिला कंकाल - CG Sandesh

एक ही परिवार के 5 लोगों का घर के अंदर मिला कंकाल

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक घर के भीतर एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें एक कमरे में चार कंकाल (दो बिस्तर पर और दो फर्श पर) मिले, जबकि एक अन्य कंकाल दूसरे कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक सभी को एक साथ आखिरी बार जुलाई 2019 के आसपास देखा गया था।

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (एसओसीओ) को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया और घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घर के अंदर कई बार तोड़फोड़ होने का संकेत मिला है। मृतकों के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि ये परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जी रहा था। उन्होंने नाते-रिश्तेदारों से भी बातचीत बंद कर दी थी। परिवार के सदस्य किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे।


रिश्तेदारों के मुताबिक कंकाल एक अस्सी साल के कपल उनके बड़े बेटे, बेटी और उनके पोते का होने का संदेह है। हालांकि, मृतकों की पहचान की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें