महासमुंद : पिता-पुत्र के साथ हॉकी स्टिक से मारपीट
महासमुंद थाने में पिता-पुत्र के साथ हॉकी स्टिक से मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
वार्ड नं. 15 महामाया पारा महासमुंद निवासी चंदन साहू ने पुलिस को बताया की 27 दिसम्बर को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने पुत्र छत्रपाल साहू के साथ अपने भाई राज कुमार साहू के घर ईमलीभाठा महासमुंद भोजन करने गया था. जहां भूपेन्द्र शर्मा निवासी वार्ड नं. 03 ईमलीभाठा महासमुंद पिता-पुत्र को देखकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हॉकी स्टीक से मारपीट किया, जिससे उन्हें चोट आई है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र शर्मा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें