महासमुंद : बाइक सवार युवक–युवती खम्भे से टकराए, युवक की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : बाइक सवार युवक–युवती खम्भे से टकराए, युवक की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा के पास NH-353 रोड़ रेल्वे फाटक के पास बाइक सवार युवक – युवती रेल्वे फाटक में लगे लोहे के खम्भे से टकरा गए. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया की घटना घटना 15 जनवरी की है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी. जांच के बाद 26 दिसम्बर को मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि 15 जनवरी को मनोज जांगड़े अपनी बहन से मिलने भलेसर आया था. साथ में अपने गांव की दुर्गा यादव को भी लाया था. 16 जनवरी को मनोज जांगड़े और कु. दुर्गा यादव मोटरसायकल हीरो HF Deluxe क्र. CG 04 NG 6378 में भलेसर से वापस अपने गांव खुटेश्वर जा रहे थे. सुबह लगभग 4 बजे NH-353 रोड़ रेल्वे फाटक के पास ग्राम बेलसोण्डा पहुंचे थे तभी मनोज जांगड़े अपने 

उक्त मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रेल्वे फाटक में लगे लोहे के खम्भे को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये.
हादसे में मनोज जांगड़े को गंभीर चोट लगी. उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर ईलाज हेतु ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सम्पूर्ण मर्ग जांच के बाद आरोपी मनोज जांगड़े के खिलाफ भादवि की धारा 304A, 279, 337 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें